फोटो 06: सोनीपत के गांव फरमाणा स्थित राजकीय स्कूल में प्रशिक्षण शिविर से लौटे कैडेट्स के साथ
खरखौदा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाना के 24 एनसीसी कैडेट्स ने फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक की ओर से लगाए गए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। वहां से लौटे कैडेट्स का स्वागत किया गया। एनसीसी अधिकारी नरेंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को शिविर के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कैडेट वंश ने शिविर के अनुभव साझा किए और गतिविधियों की प्रस्तुति दी। उन्हें बेस्ट इन ड्रिल का पुरस्कार मिला, जबकि कैडेट दीपेश ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद