गन्नौर। बादशाही रोड पर पानी की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से सड़क पर जलभराव और कीचड़ है। दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन कीचड़ में फंस रहते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण यहां से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।
करीब दो महीने पहले बीएसटी के पास सीवर लाइन दबाने के लिए बादशाही रोड को उखाड़ा गया था। काम पूरा होने के बाद सड़क की उचित मरम्मत नहीं करवाई गई। संवाद