फोटो 49- सोनीपत के गोहाना के पास भालौठ ब्रांच नहर के पास पाइप को क्षतिग्रस्त करती सिंचाई विभाग
गोहाना। सिंचाई विभाग की टीम ने अधीक्षक अभियंता के नेतृत्व में भालौठ ब्रांच व बुटाना ब्रांच पर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 35 जगह पाइप लगे हुए मिले। इन पाइपों से किसान की ओर से पानी चोरी करने की आशंका है। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं, रोहतक सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया जाए। सोमवार शाम सिंचाई विभाग के रोहतक कार्यालय से अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी के नेतृत्व में टीम ने भालौठ ब्रांच व बुटाना ब्रांच पर छापे डालकर 35 जगह पाइप लगे हुए मिले हैं।
वर्जन
भालोठ ब्रांच व बुटाना ब्रांच में 35 जगह पर पानी चोरी की जा रही थी। मौके पर पाइप क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पानी चोरी करने वाले की पहचान कर उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-दिनेश राठी, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग, रोहतक।