फोटो 10- सोनीपत के गोहाना में नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर भरा पानी। संवाद
गोहाना। सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी के पास 10 दिन से पानी भरा हुआ है। इससे वाहन चालकों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नाले बनाए जाने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो रही है।
शहर में पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन व नालों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। सोनीपत रोड के नाले को ड्रेन नंबर आठ से नहीं जोड़ा गया है। इससे नाला ओवरफ्लो रहता है। घरों से निकासी या बारिश होने के बाद सड़क पर पानी भरा रहता है। दुकानदार राजसिंह, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, विकास व बलराम का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने नप के अधिकारियों को भी शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
वर्जन
शहर में नालों की सफाई कराई जा रही है। सोनीपत रोड पर पानी जमा होने की शिकायत नहीं मिली है। अगर परेशानी है तो सफाई कर्मचारियों को भेजकर नाले की सफाई करा दी जाएगी।
दुर्गा देवी, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना
फोटो 10- सोनीपत के गोहाना में नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर भरा पानी। संवाद