फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोशाला में गोमाता का पूजन कर खिलाया हरा चारा

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गोहाना ​​स्थित गोशाला में गोसेवा करते लोग। स्रोत:ट्रस्ट
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत रोड स्थित राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ राष्ट्र की ओर से संचालित गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया और उन्हें हरा चारा खिलाकर गोसेवा का संकल्प लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि गोपाष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि गो संरक्षण, प्रकृति प्रेम और कृतज्ञता का संदेश देने वाला अवसर भी है। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोषाध्यक्ष अशोक आर्य ने कहा कि सच्ची गोसेवा केवल गायों को रोटी खिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक चारा, सुरक्षित आश्रय और समय पर उपचार की व्यवस्था करना भी जरूरी है। इस अवसर पर आजाद दांगी, डॉ. दीपक शर्मा, प्रेमो देवी और संतोष देवी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें