फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ दी मैच रहे खिलाड़ी अजय
खरखौदा। रोहतक रोड पर प्रयास संगठन की तरफ से करवाए जा रहे टी-20 मुकाबले में रविवार को वार्ड नं. 14 व 15 की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नं. 8 की टीम ने 20 ओवर में 10 विकट खोकर 210 रन जोड़े। वहीं, वार्ड नं. 14 की टीम 16 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। कुलदीप दहिया ने मैन ऑफ दा मैच का खिताब 34 गेंद पर 74 रन बनाने वाले खिलाड़ी अजय को दिया।
दूसरा मैच वार्ड नं. 7 व 15 की टीम के बीच हुआ, जिसमें वार्ड 7 की टीम ने वार्ड 15 को 2 विकेट से हराया। वार्ड 7 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वार्ड 15 की टीम ने 16 ओवर में 88 रन बनाए। वार्ड 7 की टीम ने 14.1 ओवर में 8 विकेट पर 89 रन बना कर मैच को जीता। 4 ओवर में मात्र 5 रन देकर 5 विकेट लेने वाले वार्ड 15 की टीम से गोपाल को मैन ऑफ दी मैच का चुना गया। मैच के दौरान चारों वार्डों के मेंटोर डाॅ. रमेश बत्रा, राजू धानक, मैक्सीन ठेकेदार व बलविंदर दुआ मौजूद रहे। प्रयास संगठन के अध्यक्ष एवं आयोजक नवीन दहिया ने कहा कि पहले राउंड में वार्ड नं. 2, 3, 4, 5, 7, 8, 12 व 13 की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इस दौरान यश परूथी, राकेश लोहचब, देव दहिया आदि मौजूद रहे।
फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ दी मैच रहे खिलाड़ी अजय