फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुक्केबाजी में पंच लगाकर करना चाहते है जिले का नाम रोशन

Mon, 17 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13 - मयूर
विज्ञापन
गोहाना। गढ़ी उजाले खां निवासी मयूर चार वर्ष से बॉक्सिंग के गुर सीख रहे हैं। मयूर गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग अकादमी में सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। मयूर बॉक्सिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मयूर ने बताया कि परिवार में सभी कारोबार करते है, लेकिन वह कुछ अलग करना चाहता थे। इसके लिए खेलों में नाम कमाने की ठानी। पहले कबड्डी खेलना शुरू किया था, लेकिन बचपन से ही काम्बेट खेलों की तरफ रुझान होने के कारण बाद में गोहाना बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करना शुरू किया था। इसमें पंच के दम पर अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका हूं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 वर्ष की आयु से ही बॉक्सिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। उनके पसंदीदा मुक्केबाज मैक्सिकन पेशेवर कैनेलो अल्वारेज़ हैं। प्रशिक्षक विकास सैनी ने बताया कि मयूर अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। वह क्लब में प्रतिदिन करीब चार से पांच घंटे पसीना बहाते है।
विज्ञापन

यह हैं उपलब्धियां
मयूर ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय पुरुष यूथ चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया था। वर्ष 2023 में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं इस साल रोहतक में आयोजित हुए आरएसी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। मयूर बॉक्सिंग के पंच सीखकर राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका रहा है। मयूर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुक्के का दम दिखाने को बेकरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें