फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालना हर युवा का अधिकार है : दिलबाग सिंह जाखड़

Fri, 08 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत की गई। पहले दिन के मुख्य अतिथि के रूप में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. सुषमा जोशी रही। मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


दीप प्रज्वलन के बाद स्वयंसेविकाओं की तरफ से एनएसएस गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेविका स्नेहा, योग्यता व प्रेरणा ने मराठी, राजस्थानी व हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ. सुषमा जोशी ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के मूल्यों से अवगत कराते हुए उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा दी।

प्राचार्य डॉ. दिलबाग सिंह जाखड़ ने स्वयंसेविकाओं को वोट का महत्व बताते हुए कहा कि वोट डालना हर युवा का अधिकार है। इसलिए आगामी चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। एनएसएस शिविर का आयोजन एनएसएस प्रभारी मनजीत ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एनएसएस समन्वयक डॉ. सुषमा जोशी, प्राचार्य डॉ. दिलबाग सिंह जाखड़, डॉ. नरेश आंतिल, डॉ. वंदना नासा व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें