फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केवाईसी एप से उम्मीदवार की जानकारी हासिल कर सकेंगे मतदाता

Mon, 09 Sep 2024 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीकी युग में बड़े कदम उठाए हैं। मतदाता अपने क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों की प्रोफाइल देख सकेंगे। इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है। इसके माध्यम से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी हासिल की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि आयोग की ओर से जारी एप के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से निशुल्क डाउनलोड की जा सकती है। एप के माध्यम से मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा एप पर सभी नामांकन, स्वीकार व निरस्त हुए नामांकन सहित नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें