साेनीपत। मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने सोमवार, 31 अगस्त को यह अपील की। उन्होंने अपने कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम पर चर्चा की। भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्यक्रम की समय-सारणी में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे व आपत्तियों के नोटिस चरण और निपटान प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक चलेगी। उपायुक्त ने पात्र नागरिकों से संशोधित कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। नागरिक मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण की जांच करें।