फोटो 25: सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस शिविर के दौरान प्रभात फे
खरखौदा। गांव थाना कलां में कन्या महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-1 की ओर से शिविर आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम यादव के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सुषमा ने एचआईवी जागरूकता पर व्याख्यान दिया।