फोटो - राजकीय महिला कॉलेज में जागरूकता रैली को रवाना करती हुई प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान।
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज की स्वयं सेविकाओं ने वीरवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान और उप-प्राचार्य सतीश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. सांगवान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए। पौधा लगाने से पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। पौधे की पेड़ बनने तक देखभाल की जानी चाहिए।