फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों-चौकियों में आगंतुकों और पुलिसकर्मियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

विज्ञापन
सोनीपत में कल्याण गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्या सुनते एसपी हिमांशु गर्ग व अन्य अधिकार - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
थानों-चौकियों में पुलिसकर्मियों व आगंतुकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। सभी थानों-चौकियों में पेयजल के लिए आरओ लगाने के साथ ही पहले से लगे आरओ की सर्विस कराई जाएगी। एसपी ने कल्याण गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों की समस्या सुनने के साथ ही जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने वीरवार को अपने कार्यालय में कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी एसएचओ, इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारियों, यूनिट प्रभारियों और एसपी कार्यालय की शाखाओं के प्रभारियों ने भाग लिया। सभी ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को कल्याण गोष्ठी में एसपी के सामने रखा। एसपी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा देने के साथ ही अभी तक की गई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी चौकी-थानों व अन्य यूनिटों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा। इसके लिए सभी में आरओ लगाए जाएंगे। पुलिस लाइन में आवासीय कॉलोनियों में सफाई को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। आवासीय कॉलोनियों के मार्ग को व्यवस्थित करा दिया गया है। जरूरत वाले स्थानों पर मरम्मत करा दी गई है। पुलिस कर्मचारियों के परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन के प्रांगण में बच्चों के लिए पार्क में खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। सभी कर्मचारी अपना कर्तव्य ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा व मेहनत से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें