यूनिवर्सिटी के सभागार में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं प्रोफेसर निशा नायर। स्रोत: स्कूल
सोनीपत (वि)। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से 11वीं के विद्यार्थियों ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी स्थित संविधान संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। संग्रहालय में प्रोफेसर निशा नायर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने संविधान सभा के गठन, संविधान के निर्माण, अंगीकार व लागू होने की प्रक्रिया को जाना। साथ ही उन्होंने संविधान की प्रमुख विशेषताओं, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और प्रमुख संवैधानिक संशोधनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ऐतिहासिक दस्तावेजों और चित्रों के माध्यम से संविधान की यात्रा को करीब से समझते हुए विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह ज्ञानवर्धक भ्रमण विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा।