विश्वा कुमार लोचब का स्वागत करते हुए। स्रोत: कॉलेज
सोनीपत (वि)। साउथ पॉइंट कॉलेज के बीपीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र विश्वा कुमार लोचब ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है। 13 नवंबर को जींद के इंडस डिग्री कॉलेज में हुए इंटर-कॉलेज ट्रायल में उन्होंने आर्चरी रिकर्व-70 मीटर स्पर्धा के कड़े मुकाबले में 15 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की। असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी में 15 से 22 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) जींद का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिलबाग सिंह खत्री, रोहित खत्री, वर्तिका खत्री ने बधाई दी।