गन्नौर। विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के विरोध की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार नांदल ने कहा कि संगठन इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगा और कार्यकर्ता सड़कों व पार्कों में भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फांसी की सजा पर अंग्रेजी हुकूमत ने मुहर लगाई थी, इसलिए इसे प्रेम दिवस के रूप में मनाना उचित नहीं है। संगठन का कहना है कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के विपरीत है और युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता पार्कों में जाकर युवाओं को समझाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप, महासचिव सचिन, जिला अध्यक्ष रोशन लाल मोहाना शामिल रहेंगे।