फोटो 32:सोनीपत के गांव दोदवा में विजेता भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विनोद का स्वागत
सोनीपत। भारत और नेपाल के बीच हुई दिव्यांग क्रिकेट सीरीज में विजेता टीम के खिलाड़ी गांव दोदवा निवासी विनोद का स्वागत किया। यह प्रतियोगिता तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित हुई। क्रिकेट सीरीज में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की टीम को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप किया। इस जीत में गांव दोदवा के होनहार खिलाड़ी विनोद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गांव दोदवा की पंचायत की ओर से विनोद के सम्मान में आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गांव के सरपंच ने की। समारोह में आठ गांवों की पंचायतों ने भी सहयोग किया। विनोद इससे पूर्व पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व नेपाल के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस दौरान पिनाना के सरपंच राजबीर, पिनाना से साहब सिंह मलिक, बिधल से सरपंच मनोज, पूर्व सरपंच प्रकाश मलिक, सरगथल के पूर्व सरपंच सुभाष भी मौजूद रहे।