फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विनेश तुम खूब लड़ी, पदक ना सही देश का दिल जीता

Thu, 08 Aug 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी सरिता मोर
विज्ञापन
सोनीपत। पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश को झटका लगा है। सोनीपत की बहू विनेश फोगाट का वजन 50 किलो से महज 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण ओलंपिक से बाहर किया गया था। उन्होंने अपने दांव के दम से फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। वह बुधवार रात को फाइनल मुकाबला खेलने वाली थी।
विज्ञापन

सोनीपत की बहू विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में बेहतरीन शुरुआत की थी। उन्होंने मंगलवार को अपने तीनों मुकाबलों में विजय हासिल की थी। साथ ही वह एकमात्र भारतीय महिला बन गई थी जो ओलंपिक के फाइनल में पहुंची थी। विनेश के ओलंपिक से बाहर होने पर खरखौदा स्थित ससुराल में सभी दुखी हैं। ससुर राजपाल राठी ने बताया कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि विनेश के साथ ऐसा हो रहा है। एक रात पहले सभी खुशी मना रहे थे कि वह फाइनल में पहुंच गई, अब उसे उसका जीता हुआ रजत पदक भी नहीं दिया जा रहा। साथ ही जिले के पहलवानों ने इस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
विनेश फोगाट ओलंपिक में बहुत बेहतरीन तरीके से खेल रही थी। पूरे देश को लग रहा था कि वह अब स्वर्ण पदक अवश्य लेकर आएंगी। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि विनेश फोगाट आप मेरी हीरो हैं।
विज्ञापन

अंजलि
मुझे जब यह जानकारी मिली तो यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है। मुझे बहुत दुख है। विनेश फोगाट आप हिम्मत नहीं हारना। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
जानवी
पेरिस ओलंपिक में नियम बहुत कड़े होते हैं। पहलवानों को हर छोटी चीज का ध्यान रखना पड़ता है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर बेहद दुख है।
प्रिया
विनेश जैसा खेल प्रदर्शन कर रही थी उनको देखकर सबको यकीन था कि वह स्वर्ण पदक जरूर जीतेंगी। समझ नहीं आया उनके साथ क्या हुआ। मैं जानती हूं विनेश एक फाइटर हैं।
विज्ञापन

खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें