सोनीपत के गांव कथूरा में धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत: पाठक
गोहाना। गांव कथूरा में ग्रामीणों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व शमशेर नरवाल ने किया। उन्होंने बताया कि अक्षय नरवाल को 13 फरवरी को जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था। वह किसान संगठनों के सदस्यों से मिलने के लिए गए थे। बॉर्डर से वापस लौटते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी किसी भी अराजकता फैलाने की घटना में संलिप्त नहीं है। अक्षय नरवाल की रिहाई की मांग को लेकर 1 मार्च को गांव के राजीव गांधी स्टेडियम में महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में कई किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।