फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव भैरा बाकीपुर में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी व अ​धिवक्ताओं की ओर से लगाए
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव भैरा बाकीपुर में जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और अधिवक्ताओं की ओर से जन चेतना शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई गई। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। शिविर में स्नेहा मुखर्जी, प्रोफेसर युक्ति, साहिल सरोहा और तनिषी ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम शर्मा, सरपंच कमलेश सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें