फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जलघर का निर्माण पूरा न होने से ग्रामीण परेशान, मुख्यमंत्री को दी शिकायत

Sat, 06 Jul 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरी में पेयजल की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन की प्रति दिखाते ग
विज्ञापन
खरखौदा। गांव नाहरी में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जलघर का निर्माण पूरा कराने की मांग की। उनका कहना था कि गांव में जलघर का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है। इससे उनका पर्याप्त पानी मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

नाहरी की पूर्व सरपंच शोभा, पूर्व सरंपच जोगिंद्र, कुलदीप, हितेंद्र, विजय पाल ने बताया कि वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानी मुहैया करवाने के लिए जलघर बनाने की घोषणा की थी। योजना पर काम शुरू हुआ, लेकिन अधर में लटका हुआ है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि गांव में अधूरी पड़ी योजना पूरी कराई जाए। उन्हें पर्याप्त पानी मिले।
भूजल पीने योग्य नहीं है, गांव में निजी ट्यूबवेलों से सप्लाई होती है। वहीं जलघर निर्माण को लेकर ठेकेदार की ओर से उन्हें सामान नहीं होने की बात कही जा रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जलघर के निर्माण को अनदेखा कर रहे हैं ऐसे में अब वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर आए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
गांव में जलघर निर्माण के साथ पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पानी की लाइन की टेस्टिंग की जा रही है। अगले सप्ताह से ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-वीरेंद्र जैन, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें