फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मतदान करने के लिए ग्रामीणों ने ली शपथ

Mon, 20 May 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। ग्राम सुधार समिति खंदराई की तरफ से रविवार को गांव खंदराई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई। समिति के अध्यक्ष जगमहेंद्र ने कहा कि सशक्त सरकार के निर्माण के लिए लोकसभा चुनाव में बिना किसी जाति व धर्म भेद के मतदान करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में 25 मई को मतदान होना है। इस दिन सभी मतदाता मतदान करें। इस दौरान कुलदीप मेहरा, बिजेंद्र सिंह, बिट्टू, विनोद कुमार, करमू व चौकीदार कुलदीप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें