फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने बरात घर समेत अन्य मांगों को पूरा करने की उठाई मांग

Sat, 25 Jan 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- विधायक कृष्णा गहलावत को उनके कैंप कार्यालय में मांग पत्र देते अकबरपुर बारोटा के ग्रामी
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अकबरपुर बारोटा के ग्रामीण शुक्रवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित राई विधायक कृष्णा गहलावत के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव में बरात घर के निर्माण की मांग की, जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए पूरा करवाने का भरोसा दिया।ग्रामीणों ने सरपंच संजय चौहान के नेतृत्व में विधायक कृष्णा गहलावत को गांव की प्रमुख मांगें प्रस्तुत की। इनमें बरात घर की मांग के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की गई। विधायक ने सभी मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में बारात घर का निर्माण समयबद्धता के साथ करवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी समस्या नहीं रहने दी जाएगी। गलियों को पक्का करवाएंगे। सफाई व्यवस्था के साथ बिजली-पानी की सुविधाओं को दुरूस्त करवाएंगे। इस अवसर पर राजेश दहिया, सुरेंद्र उर्फ काला, नरेंद्र, दीपक आंतिल, कृष्ण, राजेश, छोटू, पं. प्रमोद, मनोज, सुमित, जगजीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें