फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने गेट पर चाय बनाकर किया विरोध

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31. सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर अधिकारियों के लिए चाय बनाते जुआं के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं के ग्रामीणों का धरना लघु सचिवालय में जारी रहा। बीपीएल परिवारों ने 100-100 गज के प्लॉट पर कब्जा दिलाने की मांग के लिए विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय के गेट पर चाय बनाकर विरोध जताया। इस दौरान चाय के कप लेकर ग्रामीण लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। जब अधिकारी नहीं आए तो चाय लोगों में बांटनी शुरू कर दी। इसके अलावा ग्रामीणों ने धरने को अभी 24 घंटे का कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सरकार व प्रशासन ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान न ले। पात्र परिवार लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी व सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। पात्र परिवारों का उनका हक नहीं दिलाया जा रहा। इस दौरान कासंडी के सरपंच संदीप आर्य, तिहाड़ कलां के पूर्व सरपंच प्रदीप, मोहम्मद, ईश्वर, आनंद शर्मा, रामचंद्र, ओमप्रकाश व रामधारी उपस्थित रहे।

फोटो 31. सोनीपत के लघु सचिवालय के गेट पर अधिकारियों के लिए चाय बनाते जुआं के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें