फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पावर ग्रिड के टावर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, जमकर हंगामा

Thu, 11 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरा के खेतों में टावर लगाने के विरोध में एकत्रित महिलाओं को समझाती पुलिस। संवा
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड के टावर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए काम को रोकने का प्रयास किया। विरोध करते हुए ग्रामीण व किसान नेता बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अभी तक उनकी तरफ से जमीन का मुआवजा तक नहीं उठाया गया है। ऐसे में उनके खेत में टावर लगाना गलत है। टावर लगाने की कार्रवाई के दौरान एसीपी मुकेश जाखड़ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली के औचंदी बॉर्डर के पास से सोनीपत के गांव माहरा तक हाईटेंशन लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए पावर ग्रिड के टावर लगाए जा रहे है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में टावर लगाने वाली कंपनी बुधवार तीसरे पहर गांव नाहरा में पहुंची। टीम ने किसानों की खड़ी फसल में खोदाई का काम शुरू किया तो उन्होंने विरोध कर दिया। किसानों के हंगामा करने पर एसीपी मुकेश जाखड़ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सोनीपत के नायब तहसीलदार प्रदीप को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया। टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो वह बिफर गए। ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी जमीन पर जबरन टावर लगाए जा रहे हैं। पहले ही किसानों के पास जमीन का अभाव है। टावर लगाकर किसानों की जमीन बर्बाद की जा रही है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि टावर लगाने वाली कंपनी ने मृत लोगों के नाम पर नोटिस भेजे थे। ऐसे में वह विरोध नहीं कर सके। बुधवार को टीम ने खोदाई शुरू की तो कुछ किसान व किसान नेता बुलडोजर के आगे आ गए।

जमाबंदी के अनुसार दिए नोटिस

निर्माण कंपनी के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले ही नोटिस दिए गए थे। रजिस्ट्री से नोटिस भेजे थे, जिन्होंने नहीं लिए उनके वापस आ गए। जमाबंदी के अनुसार किसानों के नाम पर नोटिस भेजा गया है। किसानों से बातचीत भी हुई है। किसानों की मांग अधिकारियों को भेजी गई। किसान प्रति एकड़ तीन करोड़ का मुआवजा मांग रहे है। जबकि वह सर्कल रेट पर मुआवजा दे रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

गांव नाहरा में टावर लगाने की कार्रवाई के लिए टीम गई है। वहां पर ग्रामीणों ने विरोध किया। काम रोकने का प्रयास करने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कंपनी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

नायब तहसीलदार प्रदीप, ड्यूटी मजिस्ट्रेट

वर्जन

गांव नाहरा के खेतों में टावर लगा रहे लोगों ने हंगामा किया था। जिस पर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने बुलडोजर को रोका तो उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुकेश कुमार, एसीपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें