फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100-100 गज के प्लाॅट न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: प्लाॅट न मिलने के विरोध में सोनीपत लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते गांव रतनगढ़ के ग्रामी
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रतनगढ़ में प्लॉटों से वंचित रहे बीपीएल परिवार के सदस्यों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शिवराज को ज्ञापन सौंपकर प्लॉट मुहैया कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 100-100 गज के प्लाॅटों के लिए आवेदन किया था। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी बीपीएल परिवारों को प्लॉट मुहैया कराए जाने थे। सरकार ने चंद परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट आवंटित करके खानापूर्ति की है। लोगों को प्लॉट दिलाने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी जाएगा। उनकी मांग है प्रदेश सरकार की ओर से भी बीपीएल परिवारों को उनका हक दिलाया जाए। बीपीएल परिवारों के प्रति भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीपीएल परिवारों के पास खेतीबाड़ी के लिए जमीन जायदाद तक नहीं है। उसके बावजूद भी उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला। बीपीएल अपने हक के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि सभी बीपीएल परिवारों को प्लॉट दिए जाए। जिससे उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें