फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस कमिश्नर से मिले ग्रामीण, मुकदमा दर्ज कराने की गुहार

Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बैंयापुर खुर्द गांव निवासी कुसुम ने बताया कि खेवड़ा गांव में उनका मायका है। वह भैया दूज पर अपने मायका आई हुईं थीं। एससी- एसटी के मुकदमा में उनके भाइयों प्रदीप व राकेश ने एक पक्ष के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी। उनके भाइयों ने कोर्ट में बताया था कि मामले में कोई जातिसूचक गालियां नहीं दी गई और न ही मारपीट हुई थी। इसी वजह से गांव के प्रभावशाली लोग उसके परिवार से रंजिश रखने लगे। उनके भाई कोर्ट में गए हुए थे। इस बीच कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दी थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें