फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जठेड़ी व कामी में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 20 Dec 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के ग्रामीण अंचल में नशे के ​खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम अभियान के दौरान ग्रामीणों
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से गांव जठेड़ी व कामी में नशा-मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत नशे के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम अभियान के तहत नागरिक अस्पताल के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जठेड़ी में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार व कामी में पैनल अधिवक्ता गौरव कुमार ने ग्रामीणों को जागरूक किया। पैनल अधिवक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव, निवारण के उपाय, परिवार एवं समाज पर नशे के गंभीर प्रभाव व नशा-मुक्त हरियाणा मिशन के महत्व से ग्रामीणों को अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ों, नशीले पदार्थों का उन्मूलन : हमारी जिम्मेदारी, एक कदम नशा-मुक्ति की ओर जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें