फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम का किया सम्मान

Sun, 25 Feb 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खुबडू चौकी में इंचार्ज एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम को सम्मानित करते चिड़ाना के ग्रामीण
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खुबडू के पास कार सहित नहर में गिरे चिड़ाना गांव के रितेश की जान बचाने पर ग्रामीणों ने खुबडू चौकी इंचार्ज एसआई संदीप कुमार व उनकी टीम को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने एसआई संदीप कुमार व उनके स्टाफ को पगड़ी, फूलमालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि एसआई संदीप कुमार की तत्परता से रितेश की जान बच सकी थी। रितेश के परिवार के साथ-साथ पूरा गांव उनका हमेशा आभारी रहेगा। इस दौरान ओमप्रकाश, साहब सिंह, जिले सिंह, युद्धवीर सिंह, महाबीर, जितेंद्र, पूर्ण, अमित, सतबीर बेनीवाल, नुकुल बेनीवाल सहित अन्य मौजूद रहे। 16 फरवरी की रात कार का संतुलन बिगड़ने से चिड़ाना निवासी रितेश खुबडू के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरे थे। इसकी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। वर्दी उतारकर नहर में छलांग लगा रितेश को कार से बाहर निकाला था और उनकी जान बचाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें