फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने की टोल माफ कराने और मुकदमे वापस दिलाने की मांग

Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। टोल प्लाजा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को गांव मुरथल में पंचायत हुई। इसमें आंतिल सर्व समाज सेवा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। पंचायत में भिगान चौक टोल प्लाजा पर 27 सितंबर को गांव मुरथल के ग्रामीणों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के विरोध में रोष जताया। इसके बाद ग्रामीण सांसद रमेश कौशिक और राई विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दोनों के कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उनके टोल फ्री कराने व ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग की। अगले सप्ताह ग्रामीण पुलिस आयुक्त व उपायुक्त से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान नरेंद्र काेच, महेंद्र सिंह कटारिया, हवा सिंह आंतिल, मेहर सिंह, हरिप्रकाश आंतिल, मुख्त्यार सिंह, राजा नंबरदार, रणबीर सिंह, रमेश, कुलदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें