फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली आपूर्ति कम होने से ग्रामीण परेशान

Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के गांव सैदपुर ​स्थित बिजली निगम कार्यालय में ​शिकायत देते पिपली के ग्रामीण। सं
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली में लंबे समय से बिजली आपूर्ति कम होने से ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने गांव सैदपुर स्थित बिजली निगम कार्यालय में उपमंडल अभियंता के नाम शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में सुचारु रूप से बेहतर बिजली आपूर्ति शुरू की जाए। साथ ही नई बिछाई गई लाइन से जल्द सप्लाई शुरू की जाए।ग्रामीण अजीत, सुमेर, सतबीर, पालेराम, धर्म, कुलबीर दहिया ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति गोपालपुर गांव के रास्ते से होती है, लेकिन आठ माह पहले दिल्ली मार्ग के साथ पाई नहर की तरफ से नई बिजली लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक नई लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया कि गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। दिन और रात दोनों समय में बिजली कट लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें