फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाईवे पर बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Wed, 14 Oct 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर सैनीपुरा गांव के अड्डे पर सोमवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से सत्यवान (42) की मौत हो गई। वह अपने पिता जिले सिंह को बस में बैठाने आए थे। बस की टक्कर से घायल सत्यवान को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्यवान गांव में सिलाई का काम करते थे और पांच बेटियों के पिता थे। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। शिकायतकर्ता सुखबीर ने बताया कि उनके भाई पिता को गोहाना भेजने के लिए अड्डे पर आए थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आई तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जांच अधिकारी सबल सिंह ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें