फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन बेचने के नाम पर ग्रामीण के साथ 15 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। लाठ गांव के ग्रामीण ने बली ब्राह्मणान निवासी विरेंद्र पर उसके साथ जमीन के सौदे में 15 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमेश कुमार ने बताया कि उसका विरेंद्र के साथ 8 कनाल कृषि भूमि की खरीद को लेकर इकरारनामा हुआ था। जमीन का सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ। उसने इकरारनामा के दौरान 7.90 लाख रुपये की राशि का चैक विरेंद्र को दिया था। उसने यह राशि 14 मई 2022 को फरमाणा गांव निवासी हरिओम, सुभाष, बली गांव निवासी जयदेव, सुरेश की मौजूदगी में देकर एग्रीमेंट व रसीद करवाई थी। बची हुई राशि 14 मार्च 2023 को रजिस्ट्री के समय नकद देना तय हुआ था। रमेश कुमार का कहना है कि रजिस्ट्री की तिथि नजदीक आने पर उसने विरेंद्र से संपर्क किया, किंतु उससे बातचीत नहीं हो सकी। रजिस्ट्री के लिए वह दिनभर तहसील कार्यालय में मौजूद रहा। बाद में उसे पता चला कि विरेंद्र उस जमीन का इकरारनामा बीते वर्ष अगस्त में ही भैंसवाल कलां निवासी संदीप के नाम करवा चुका था। आरोप है कि विरेंद्र ने झूठा एग्रीमेंट तैयार कर उससे 15 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें