फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन्मदिन पार्टी में हुए झगड़े में ग्रामीण को पीटा

Tue, 26 Dec 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में जन्मदिन पार्टी में चार लोगों में कहासुनी हो गई। जिसमें लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बली ब्राह्मणान निवासी प्रदीप ने बताया कि उत्तम नगर के देवा ने सब्जी मंडी में दुकान कर रखी है। देवा ने फोन करके उसे अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी में बुलाया। वह दुकान पर पहुंचे तो तीन लोग मिले। पार्टी शुरू होने के बाद देवा और उनकी बहस हो गई। उसके बाद देवा व उनके दोस्तों ने डंडों से उनकी पिटाई कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वह मौका पाकर वहां से भाग गए और उनका मोबाइल भी टूट गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें