फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण पर धारदार हथियार से किए वार

Mon, 14 Oct 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां में कहासुनी की रंजिश में ग्रामीण पर धारदार हथियार से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां निवासी राजू ने बताया कि 12 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे प्रवीन शराब पीकर गली में गुम रहा था। वह जब पास से गुजरने लगा तो प्रवीन ने गाली दी और बिना बात के कहासुनी की। इसके बाद वह चला गया। रात को करीब आठ बजे पीड़ित बाइक पर सवार होकर गांव बिचपड़ी से अपने घर आ रहा था।
गांव की फिरनी पर पहुंचा तो प्रवीन, अमित, शिनू उर्फ खिला, सोनू ने रास्ता रोक लिया और हमला कर दिया। प्रवीन ने छाती पर चाकू मारा, सीनू ने पेट व छाती पर पेचकस से वार किए और अन्य ने डंडों, लात, घूसों से पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल को गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें