फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विजिलेंस ने जब्त किए ओवरलोड 12 वाहन

Tue, 10 Oct 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: खरखौदा बस स्टैंड पर खड़े जब्त किए गए ओवरलोड वाहन। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। विजिलेंस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। जिन्हें खरखौदा के बस स्टैंड पर खड़ा करवाया गया है, जिन्हें अब जुर्माना अदा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस, सोनीपत की एक टीम एसआई राजकुमार के नेतृत्व में खरखौदा पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक ओवरलोड वाहनों को खरखौदा शहर के साथ आसपास के गांवों के मार्गों से काबू किया। जांच करने पर मिट्टी, ईंट व डस्ट से भरे कई वाहन ओवरलोड चलते मिले। जिसमें दो ट्राले सहित 12 वाहन शामिल हैं, जिन्हें जब्त करते हुए खरखौदा के बस स्टैंड पर खड़ा करवाया गया है। एसआई राजकुमार का कहना है कि इस तरह का जांच अभियान विजिलेंस की तरफ से लगातार चलाया जा रहा है। सभी वाहनों की सूचना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव कार्यालय में भिजवा दी गई है। जल्द ही पकड़े गए सभी ओवरलोड वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी अदायगी के बाद इन वाहनों को छोड़ा जाएगा।

फोटो 20: खरखौदा बस स्टैंड पर खड़े जब्त किए गए ओवरलोड वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें