गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी के उभरते फुटबाॅल खिलाड़ी विदेह का अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबाॅल टीम में चयन हुआ है। वह एक से छह दिसंबर तक मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में होने वाली राष्ट्रीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में खेलेंगे। विदेह भोगीपुर गांव के निजी स्कूल के छात्र हैं और राजलू गढ़ी राजीव गांधी खेल परिसर में नियमित अभ्यास करते हैं। विदेह के दादा त्रिलोक चंद शर्मा ने कोच व स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विदेह ने मेहनत और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है। परिवार ने उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।