सदर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी का घर के बाहर से अपहरण कर तीन किलोमीटर दूर नहर के पास ले जाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व परिजनों की सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया है। हरियाणा एससीबीसी वित्त निगम के निदेशक रविंद्र दिलावर के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने डीएसपी मुख्यालय विपिन कादियान से मुलाकात की। उन्होंने डीएसपी को बताया कि नामजद होने के बावजूद अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले के आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने आरोपियों के परिजनों पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग की है। मामले में डीएसपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।