गोहाना। पशुपालन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को उपमंडल में 10 पंजीकृत गोशालाओं में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। पशु चिकित्सकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने गोशालाओं में जाकर गोवंश के स्वास्थ्य की जांच की। उपमंडल अधिकारी डॉ. संजीव फौगाट ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान विशेष रूप से लंपी के लक्षणों की जांच की गई। किसी भी पशु में इस प्रकार के लक्षण नहीं मिले। पशुओं में लंपी की रोकथाम के लिए पहले से ही टीकाकरण अभियान चलाया जा चुका है। अभियान के दौरान गोवंश की सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं डी-वॉर्मिंग भी की गई।