फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूसरी कट ऑफ में बेहद कम विद्यार्थियों को किया शामिल, अब ओपन काउंसिलिंग से आस

Sat, 22 Jul 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए वीरवार देर शाम दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी। हालांकि दूसरी वरीयता सूची में बेहद कम विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों में निराशा है। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन में भी असंतोष है। हालांकि वरीयता सूची में शामिल किए गए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। विद्यार्थी 23 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
जिले के करीब 22 महाविद्यालयों में 14 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहली वरीयता सूची में जारी होने के बाद विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अधिकतर विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में महाविद्यालय प्रबंधन ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय से ऑफलाइन माध्यम से भी फीस जमा करवाने का विकल्प देने की मांग की थी, लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं की गई। हालात यह रहे कि अधिकतर महाविद्यालयों में पहली वरीयता सूची में शामिल किए गए विद्यार्थियों में से करीब 40 फीसदी ने ही फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित किया। अब दूसरी मेरिट लिस्ट में बेहद कम विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। लिस्ट में नाम देखने पहुंचे विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। वहीं महाविद्यालयों को भी अपनी सीटें भरना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार महाविद्यालयों में दूसरी वरीयता सूची वीरवार को जारी की जानी थी। विद्यार्थी दिन भर वरीयता सूची का इंतजार करते रहे, लेकिन सूची जारी नहीं की गई। शाम तक इंतजार कर विद्यार्थी निराश होकर लौट गए थे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने देर शाम सूची जारी की। शुक्रवार सुबह विद्यार्थी सूची में अपना नाम देखने महाविद्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों को निराशा ही हाथ लगी। वरीयता सूची में बेहद कम विद्यार्थियों के नाम मिले।
दूसरी वरियता सूची में बेहद कम विद्यार्थियों का नाम शामिल करने से जहां विद्यार्थियों में निराशा है, वहीं महाविद्यालय प्रबंधन को सीटें नहीं भर पाने की चिंता है। ऐसे में सभी को 25 जुलाई से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग से ही आस है। हालांकि दूसरी वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों को 23 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है, जिसके बाद 24 जुलाई को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी की गई दूसरी वरीयता सूची में बेहद कम विद्यार्थियों का नाम शामिल किया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे 25 जुलाई से शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन ही नहीं किए थे, वह भी ओपन काउंसिलिंग में नए सिरे से आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे।
- दिलबाग सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें