फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच-44... ऊपर वाहन दौड़ रहे सरपट, नीचे थम रही रफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कुंडली क्षेत्र में सपर्क मार्ग की उतारी गई परत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर पर बेशक वाहन सरपट दौड़ रहे हैं, लेकिन कुंडली क्षेत्र में संपर्क मार्ग व नालों का निर्माण अभी भी पूरा नहीं होने से परेशानी का सबब बना हुआ है। मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति, दुकानदार व होटल मालिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्योगपतियों व वाहन चालकों ने संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।

दिल्ली को हरियाणा के अलावा चंड़ीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 के 70 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन जून में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार इस हाईवे के निर्माण में काफी समय लग गया था। शुरुआत में छह लेन का तैयार करना था, मगर यहां पर भारी वाहनों की अधिकता को देखते हुए बाद में इसे आठ लेन में तब्दील कर दिया था। दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड भी तैयार की जानी हैं।
विज्ञापन




संपर्क मार्ग व नाले का काम अभी नहीं हो सका पूरा

कुंडली क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद संपर्क मार्ग व नाले का निर्माण शुरू किया गया था। कुंडली में सड़क की ऊपर की परत हटाई गई है। जिसे लेकर लंबे समय से निर्माण की बात कही जा रही है। इसके साथ ही पानी निकासी को नालों का निर्माण कर उन पर स्लैब तक जारी है। हाईवे का निर्माण कर इसका उद्घाटन होने के बाद भी कुंडली क्षेत्र में संपर्क मार्गों का काम पूरा नहीं हो सका है।

यह बाेले लोग
हाईवे का निर्माण होने के बाद भी अभी संपर्क मार्ग अधूरे हैं। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए संपर्क मार्ग से ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाना चाहिए। टूटे संपर्क मार्ग से फैक्टरी क्षेत्र में कच्चा माल लेकर आने व तैयार माल लेकर जाने वाले भारी वाहन चालकों को भी मुसीबत होती है।

- सुभाष गुप्ता, उद्योगपति एवं पदाधिकारी कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन।



हाईवे का संपर्क मार्ग टूटा होने के कारण सवारियां लेकर जाने में काफी दिक्कत होती है। सवारियां बैठाने व उन्हें गंतव्य पर उतारने के लिए संपर्क मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में संपर्क मार्ग के गड्ढों से परेशानी होती है। इसका जल्द निर्माण किया जाना चाहिए।

- अनिल कुमार, चालक।



संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से सभी को परेशानी होती है। ऐसे में जल्द मार्ग का निर्माण पूरा करना चाहिए। संपर्क मार्ग की परत हटाई गई थी, जिससे सड़क पर धूल भी उड़ती रहती है। इससे मार्ग पर सैकड़ों दुकानदारों को परेशानी होती है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

- अमरजीत सिंह दहिया



हाईवे के संपर्क मार्ग का निर्माण लंबे समय से पूरा नहीं हो सका है। हाईवे के साथ काफी दुकानदार व अन्य वाहन चालक परेशान रहते हैं। दो किलोमीटर के संपर्क मार्ग को रास्ता तय करने में चार गुना तक समय लगता है। टूटे मार्ग पर धूल उड़ती रहती है। ऐसे में दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होता है। मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन


- नवीन कुमार, जांटी कलां।



नेशनल हाईवे-44 का काम पूरा होने के बाद संपर्क मार्ग का काम जारी है। बीच में हाईवे किनारे लाइन बिछाने के चलते काम रोका गया था। अब निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

-गजेंद्र कुमार, डीजीएम, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें