फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में नहीं घुस सकेगा कोई, रजिस्ट्रेशन होने पर ही कर सकेंगे खरीद

विज्ञापन
गन्नौर में सब्जी मंडी का बंद किया गया गेट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गन्नौर। लाक डाउन के चलते कोरोना महामारी से बचने के मूल मंत्र सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए मार्केट कमेटी ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आम जन का सब्जी मंडी में प्रवेश बद कर दिया गया है। अब मंडी में उन रेहड़ी संचालकों को अंदर प्रवेश करवाया जा रहा है जिन्होंने कालोनियों में जाकर सब्जी बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। मार्केट कमेटी के सचिव राजेन्द्र ने बताया कि बंडी खुलने से सुबह मंडी में ज्यादा भीड़ हो जाती थी जिसके चलते लोगों को बार बार आग्रह करने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का ग्राहक पालन नही कर रहा था जिसके चलते सरकार के आदेशों का पालन सही से नही हो रहा था। सचिव ने बताया कि अब जो रेहड़ी वाले शहर व गांव की गलियों व वार्डो में जाकर सब्जी बेचने का काम करता है उसी का पहले प्रवेश करवाया जाता है और उनको भी अलग अलग दुकानों पर दूर दूर रखा जाता है उसके बाद ही एक दो आम आदमी का मंडी के प्रवेश करवाया जाता है । सचिव ने बताया कि इससे मंडी में भीड़ कम हुई है और उनके घरों के नजदीक ही सब्जी व फल मुहैया करवाया जा रहा है। पहले सब्जी के बाहना बनाकर कई कई लोगों घरों से निकलकर मंडी में भीड़ लगाने का काम करते थे अब लोगों को हर सुविधा उनके घर के पास ही मिल रही है और सरकार के मंत्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें