फोटो 27: सोनीपत के गढ़ी केसरी गन्नौर में लीकेज लाइन को ठीक करते तकनीकी कर्मचारी। स्रोत: जनस्वास
गन्नौर। गढ़ी केसरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशन नंबर-4 में तीन दिन से पेयजल व्यर्थ बह रहा है। स्टेशन की चहारदीवारी की नींव के पास लगी वाल्व में लीकेज होने के कारण पानी लगातार सड़क पर फैल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विभाग को दी। शिकायत मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामला गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम से रिसाव पूरी तरह बंद कर दिया। लीकेज ठीक होने के बाद न केवल स्वच्छ पेयजल की बर्बादी रुकी बल्कि बूस्टर स्टेशन की दीवार को कमजोर होने से भी बचा लिया गया। अब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।