फोटो 10- सोनीपत के बाल भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद नगराधीश डॉ. अनमोल, अन्य अधिकार
- फोटो : सौम्या ओझा
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देखभाल केंद्र, सिलाई केंद्र, सौंदर्य देखभाल केंद्र व बाल-पाठशाला के बच्चों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर होली खेली। मुख्यातिथि नगराधीश डॉ. अनमोल रहे। नगराधीश डॉ. अनमोल ने बच्चों से होली पर्व पर पानी की बर्बादी न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। सभी त्योहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। भाईचारे के प्रतीक होली पर्व को इको फ्रेंडली रंगों से मनाएं। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने सभी बच्चों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में स्पेशल स्कूल की प्राचार्य मालती शर्मा व बाल भवन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद