फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन साल से धूल फांक रहे यूपीएस की ली सुध, भेजे जाएंगे कंप्यूटर

Sun, 15 Sep 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में कोरोना काल में भेजे गए यूपीएस की उच्चतर शिक्षा निदेशालय को तीन साल बाद याद आई है। विभाग की तरफ से अब उन महाविद्यालयों में उतने ही कंप्यूटर भेजे जाएंगे, जितने तीन साल पहले यूपीएस भेजे गए थे। महाविद्यालयों में कंप्यूटर पहुंचने के बाद धूल फांक रहे यूपीएस का प्रयोग किया जा सकेगा। विभाग की तरफ से भेजी गई सूची में जिले के छह महाविद्यालयों का नाम हैं, जिनमें 108 कंप्यूटर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशक की तरफ से कोरोना काल के दौरान प्रदेश भर के महाविद्यालयों से कंप्यूटर संबंधी डिमांड मांगी थी। महाविद्यालयों से भेजी गई मांग के अनुसार ही कंप्यूटर भेजने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके तहत वर्ष 2021 में प्रथम चरण में यूपीएस भेजे गए थे। दूसरे चरण में कंप्यूटर भेजे जाने थे, लेकिन महाविद्यालयों में कंप्यूटर नहीं भेजे गए थे। विभाग की तरफ से कंप्यूटर उपलब्ध नहीं करवाए जाने से भेजे गए यूपीएस का भी कोई प्रयोग नहीं हो पाया। इस कारण तीन साल पहले महाविद्यालयों में भेजे गए सभी यूपीएस धूल जमी है। विभाग को अब उन यूपीएस की याद आई है और उन महाविद्यालयों में कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसको लेकर विभाग ने महाविद्यालयों के साथ पत्र व्यवहार किया है। इसमें जिले के छह महाविद्यालय शामिल हैं।
शुरू हो सकेंगी कंप्यूटर लैब
जिले के कई महाविद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाने की योजना है। इसके लिए कंप्यूटर की आवश्यकता रहेगी। विभाग की तरफ से कंप्यूटर भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद इन लैब के शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। इसका विद्यार्थियों को फायदा मिल सकेगा। विद्यार्थी कंप्यूटर लैब में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे और कंप्यूटर संबंधी कार्य भी समय पर पूरे किये जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन महाविद्यालयों में भेजे जाएंगे कंप्यूटर
महाविद्यालय कंप्यूटर भेजे जाएंगे राजकीय कन्या महाविद्यालय, सोनीपत 20
राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरथल 60
राजकीय महाविद्यालय, मोहाना 15
राजकीय महाविद्यालय, बरोदा 05
राजकीय महाविद्यालय, भैंसवाल कलां 05
राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता 03

कुल 108



विभाग की तरफ से वर्ष 2021 में यूपीएस भेजे गए थे, लेकिन कंप्यूटर नहीं मिले थे। उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक की तरफ से अब कंप्यूटर भेजने के लिए पत्र व्यवहार किया है। महाविद्यालय में कंप्यूटर आने से यूपीएस का प्रयोग किया जा सकेगा, इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- ज्योति, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, मोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें