फोटो 05: सोनीपत के कबीरपुर में आईएसओ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जोनी बंसल का स्वागत करते इनेलो ज
- फोटो : संवाद
सोनीपत। इनेलो ने छात्र इकाई आईएसओ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी कबीरपुर निवासी जोनी बंसल को दी है। सोमवार को कबीरपुर में इनेलो के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने उनको बधाई दी। कुणाल गहलावत ने कहा आज छात्र अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। विश्वविद्यालय आरएसएस की प्रयोगशाला बन चुके हैं। भाजपा सरकार में बेरोजगारी व नशाखोरी बढ़ गई है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस दौरान महाबीर शर्मा, पूर्व आईएसओ अध्यक्ष आशीष सुहाग, जयदीप सरोहा, सन्नी खटक मौजूद रहे। संवाद