फोटो 04: सोनीपत चीनी मिल के गेट पर बैठक करते भारतीय किसान पंचायत के सदस्य। स्रोत: पाठक
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल के गेट पर बुधवार को भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र बजाना ने की। बैठक के दौरान किसानों से सरकार से मांग की कि नहरों में बारिश का पानी छोड़ा जाए। नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए, जिससे किसानों को दिक्कत न हो। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पूरी फसल खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए। मजदूरों व किसानों का कर्ज माफ किया जाए। बिजली कानून 2024 रद्द किया जाए। इस दौरान छतर सिंह जाहरी, बलबीर, ओम, दलबीर भी मौजूद रहे। संवाद