गांव सांदल खुर्द में दीये जलाकर दिवाली की खुशियां मनाने का संदेश देते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Sonipat
जिले के गांव सांदल खुर्द में ग्रामीणों ने सैनिकों व किसानों के सम्मान में 11 हजार दीये जलाकर दिवाली पर्व मनाया। गांव के निमली धाम पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और समूह बनाकर दीये जलाए। कार्यक्रम में बच्चों को भी शामिल किया गया, ताकि भविष्य में बच्चे पटाखे न जलाने के लिए प्रेरित हों और दीप जलाकर इस पर्व को मनाएं। कार्यक्रम में दलबीर सिंह, ऋषि लाकड़ा, सतबीर, विवेक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।