फोटो 22- सोनीपत के खरखौदा के गांव सिसाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दादा की स्मृ
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को गांव के ही स्वर्गीय हेतराम दहिया के परिवार की तरफ से छात्राओं को पोशाक व जूते भेंट किए गए। परिवार सदस्य धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि उनके दादा चौ. हेतराम दहिया ने अपने समय में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए गांव के स्कूल में योगदान दिया गया था। उनकी स्मृति में ही सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरविंद्र सिंह, सोनी, खुशी, साक्षी, प्राचार्य अनिता श्योराण, श्रीभगवान, पूनम, अंजू व सरोज बाला मौजूद रहे।