फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

Sat, 20 Jun 2026 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड पर गांव आहुलाना के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। शहर में वार्ड 10 में गायत्री मंदिर के निकट रहने वाले अनिल वीरवार रात गांव धनाना से बाइक पर वापस लौट रहे थे। जब वे रात 12 बजे गांव आहुलाना में फ्लाईओवर व गोशाला के बीच पहुंचे तो अज्ञात युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला, उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार रखी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें